फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जुमे की नमाज के बाद फिरोजाबाद में सड़क पर निकली मुस्लिम युवाओं की टोली, पुलिस से हुई झड़प, देखें वीडियो 

Fri, 10 Jun 2022 05:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मुस्लिम समाज के संभ्रांत नागरिकों ने समझा-बुझाकर युवाओं को वापस भेज दिया। विरोध प्रदर्शन के साथ ही हाइवे के किनारे भीड़ जमा हो गई। हाइवे की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उसायनी एवं मक्खनपुर से शहर की ओर आने वाले वाहनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन
जुमे की नमाज के बाद फिरोजाबाद में सड़क पर निकली मुस्लिम युवाओं की टोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा एवं नवीन जिंदल की टिप्पणी के विरोध में जुमे की नमाज के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मुस्लिम समाज के युवा हाथों में झंडा, नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करो, नारे तकबी अल्लाह ओ अकबर के नारे लगाते हुए हाजीपुरा से नालंबद चौराहे की ओर पहुंच गए। जुलूस निकालते हुए युवाओं की टोली को बाहर निकलने से पहले ही पुलिस फोर्स ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस से झड़प हो गई।
विज्ञापन





मुस्लिम समाज के संभ्रांत नागरिकों ने समझा-बुझाकर युवाओं को वापस भेज दिया। विरोध प्रदर्शन के साथ ही हाइवे के किनारे भीड़ जमा हो गई। हाइवे की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उसायनी एवं मक्खनपुर से शहर की ओर आने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इसके कारण शहर आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर मे तनाव की स्थिति बनी हुई है। डीएम रवि रंजन एवं एसएसपी आशीष तिवारी ने शहर में तीन टीमों को बनाकर शहर में कैंप करके पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे थे। हालांकि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के बाजार सुबह से बंद थे। प्रशासन ने बाजार खुलवाने का को-एनाउंसमेंट कराया था, लेकिन उसका कोई असर दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें