पहले तो धर्म छुपाकर युवती को फंसाया। उसके बाद शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। एक मई को मुकदमा दर्ज
कराने आ रही युवती को रास्ते से उठाकर घर में बंधक बना लिया। बंधन मुक्त हुई युवती ने युवक, उसके भाई और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
है।
मामला थाना राया के कस्बे का है। दो साल पहले राया के शफीक अहमद निवासी मोहल्ला पठानपाड़ा ने अपना नाम भोला बताकर मथुरा की एक युवती
को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। यह युवती मथुरा से प्रतिदिन हाथरस जाती थी। इसके बाद युवती को शादी करने का झांसा देकर लगातार दो साल तक का शारीरिक शोषण करता रहा।
युवती को 25 अप्रैल ये पता लगा कि युवक भोला नहीं बल्कि शफीक है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। एक मई को युवती थाना राया में मुकदमा दर्ज कराने के लिए घर से चली।