फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से शादी का वादा कर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस के पकड़ने पर हुआ ऐसा 'ड्रामा'

Sun, 05 May 2019 04:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
शादी का वादा कर एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इंकार कर दिया। मामला महिला थाने पहुंचा। पुलिस के
विज्ञापन

सामने शादी के लिए राजी हो गया। अब फिर से मुकर गया। पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई
है। 

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की किशोरी के रिश्तेदार थाना सदर क्षेत्र में रहते हैं। किशोरी का रिश्तेदार के घर में आना-जाना था। एक साल
पहले उसकी मुलाकात रिश्तेदार के घर के पास रहने वाले युवक से हो गई। दोनों में दोस्ती हो गई। युवक ने किशोरी से शादी का वादा
किया। 

आरोप है कि किशोरी रिश्तेदार के घर रहने गई थी। तभी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक यौन शोषण करने लगा।
शादी बालिग होने पर करने की कहता। इसकी जानकारी दोनों के घरवालों को भी हो गई। वह शादी के लिए तैयार हो गए।
 
विज्ञापन

फरवरी में युवक ने किसी और युवती से शादी की तैयारी कर ली। इसकी भनक लगने पर किशोरी ने महिला थाना में शिकायत की। इस
पर पुलिस ने युवक  को पकड़ लिया।

मगर, वह शादी के लिए राजी हो गया। इस पर किशोरी ने शिकायत वापस ले ली। अब फिर से
युवक शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र दिया है। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें