फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाजियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, नहीं मनाएंगे ईद

Mon, 26 Jun 2017 01:58 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद उल फितर के मुक्कद्दस मौके पर सोमवार को आगरा में मुस्लिम समाज के लोगों पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने सीमा पर भारतीय सेना के जवानों की शहादत का बदला लेने की अपील भी भारत सरकार से की है। 
विज्ञापन


आगरा में तोता के ताल पर सोमवार को ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए। यहां सभी ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांध के पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और इसके बाद पुतला फूंक दिया।  

इस दौरान युवकों ने कहा कि मुस्लिम समाज पाकिस्तान सीमा पर हो रही भारतीय सेना के जवानों की शहादत से दुखी है। ऐसे में हम लोगों ने ईद न मनाने का फैसला लिया है। मुस्लिम युवकों का कहना है जब तक केंद्र सरकार पाकिस्तान से जवानों की शहादत का बदला नहीं ले लेती, तब तक मुस्लिम समुदाय ईद नहीं मनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें