ताज में नमाज मामले को लेकर हुई बैठक में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में केवल जुमे की नमाज अदा करने को लेकर एएसआई के आदेश के खिलाफ शुक्रवार को ताजगंज में तांगा स्टैंड पर शहर के मुस्लिम संगठनों ने बैठक की। इसमें तय किया गया कि 12 नवंबर को एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उनसे सुप्रीम कोर्ट का वह आदेश मांगा जाएगा, जिसमें कथित रूप से ताज में नमाज पर पाबंदी लगाई गई है। हालांकि बैठक खत्म होने से पहले ही मुस्लिम नेता आपस में भिड़ गए। भड़काऊ भाषणों के खिलाफ कई लोगों ने आपत्ति की, जिस पर हंगामा हो गया।
बैठक में हिंदुस्तान बिरादरी के डॉ. सिराज कुरैशी ने कहा कि एएसआई से वार्ता कर पहले सभी बातें स्पष्ट करने की जरूरत है। शांति से सभी मुद्दों पर बात की जाए और सुप्रीम कोर्ट का आदेश होने पर उसका पालन किया जाए।