आगरा। शहर से जुड़े चार क्रिकेटरों के लिए शनिवार से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी खुद को साबित करने का बड़ा मंच होगी। दीपक चाहर, राहुल चाहर, कार्तिक शर्मा और अक्षत पांडेय को यह मौका मिला है। इससे वह आईपीएल की नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी का ध्यान भी अपनी ओर खींच सकेंगे।
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर और कोच केके शर्मा का कहना है कि मुश्ताक अली ट्रॉफी खिलाड़ियों के लिए आईपीएल से पहले अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का बेहतरीन मंच है। राजस्थान की टीम से दीपक और राहुल चाहर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कार्तिक शर्मा और रेलवे की ओर से अक्षत पांडेय के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का अच्छा अवसर है।