फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: यहां है 'मूर्खानंद विश्वविद्यालय', जो नामचीन हस्तियों को देता है 'महामूर्ख' की उपाधि

Mon, 18 Mar 2019 02:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
होली उमंग, उल्लास, और हंसी-खुशी का पर्व है। हास्य न हो तो रंगों का पर्व फीका लगता है। ब्रज की हंसी-ठिठोली तो जग जाहिर है ही, लेकिन यहां एक मूर्खानंद विश्वविद्यालय भी है, जो होली की हास्य परंपरा का अनोखा उदाहरण है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का अजीब नाम पढ़कर आपको ताज्जुब हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। मूर्खानंद विश्वविद्यालय ताजमहल के शहर आगरा में है। होली से पूर्व इस विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह होता है, जिसमें कुछ लोगों को 'महामूर्ख' की उपाधि दी जाती है। 

'मूर्खानंद विश्वविद्यालय' के कुलसचिव राज बहादुर सिंह राज ने बताया कि 1987 में पहली बार गंगादेवी विद्या मंदिर में महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। विगत वर्षों से होली पर इसका आयोजन सेंट एंड्रूज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिलेगी उपाधि

'मूर्खानंद विश्वविद्यालय' के संस्थापक डॉ. राम अवतार शर्मा और कुलपति डॉ. गिरधर शर्मा हैं। राज बहादुर सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह वास्तव में महामूर्ख सम्मेलन है। होली से पूर्व हंसी ठिठोली के लिए यह कार्यक्रम होता है।

इस बार सोमवार को 'मूर्खानंद विश्वविद्यालय' का दीक्षांत समारोह सेंट एंड्रूज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार, कर्मयोगी, कमलानगर में किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि आगरा मंडल के आयकर आयुक्त (अपील) सुनील कुमार वाजपेयी होंगे। 

हास्य कार्यक्रम में केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर नंद किशोर पांडेय, पूर्व जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार सिंह, आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार माहेश्वरी, आगरा आकाशवाणी की निदेशक डॉ. राजश्री बनर्जी को 'महामूर्ख' की उपाधि से नवाजा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें