फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में डांस को लेकर विवाद, रिश्ते के जीजा ने युवक को मारी गोली, मौत

Thu, 22 Nov 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo photo
विज्ञापन
बारात के दौरान डांस अक्सर विवाद का सबब बन जाता है। ऐसा ही बुधवार रात को मैनपुरी में हुआ, जहां डांस को लेकर विवाद में गोली चल गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप एक रिश्तेदार पर लगाया है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी राजेश कुमार के पुत्र का शादी समारोह बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में था। इसमें घंटाघर चौराहा के पास रहने वाला अमोल सक्सेना उर्फ चिंकी अपने भाई आकाश और विकास के साथ शामिल होने आया था। 

रात करीब 11:30 बजे बारात जब मैरिज होम की ओर जा रही थी। तभी अमोल का रिश्ते के जीजा गौरव सक्सेना निवासी तिकोना जनपद फर्रुखाबाद से विवाद होने लगा। आरोप है कि विवाद के बाद गौरव ने रिवाल्वर से अमोल के सीने में गोली मार दी।  
विज्ञापन

परिजनों ने किया हंगामा

शादी समारोह में युवक के गोली लगने से भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इस बीच परिजन व अन्य लोग अमोल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

अमोल सक्सेना की मौत के बाद पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। मगर परिजन गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़ गए। गुरुवार सुबह आक्रोशित परिजन व सहयोगियों ने कचहरी रोड पर जाम लगा दिया। 

जाम की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी राकेश पांडेय, इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही, एसओ औंछा आरके सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को जाम खोलने के लिए समझाया, लेकिन वे नहीं माने। 
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की

लोगों ने मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर दी। अचानक हमलवार हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आखिरकार पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। तब कहीं जाकर भीड़ को तितर-बितर कर जाम खुलवाया जा सका। 

पीड़ित पक्ष जहां रिश्ते के जीजा पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगा रहा है। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शी व आरोपी पक्ष के लोग कह रहे हैं कि बारात चढ़ने के दौरान गौरव से रिवाल्वर की छीना झपटी के दौरान गोली चली थी। 

रिवाल्वर से चली गोली लगने से ही अमोल की मौत हुई। यह एक हादसा था, जिसे हत्या में दर्शाया जा रहा है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले पर गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है किसी भी निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें