फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में कासगंज के दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या, काम की तलाश में गए थे सूरत

Sat, 18 Jan 2020 04:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
संजीव और नीरचंद्र के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात के सूरत में कासगंज जिले के रहने वाले दो सगे भाइयों की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार को दोनों के शव उनके गांव लाए गए तो परिवार में चीत्कार मच गई। दोपहर बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


थाना गंजडुडवारा क्षेत्र के गांव मिजुरी निवासी संजीव कुमार और नीरचंद्र पुत्रगण सोनपाल कढ़ाई के कारीगर थे। दोनों रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात के सूरत गए थे। वहां काम मिलने के बाद दोनों किराए के मकान में रहने लगे।

परिजनों के अनुसार 14 जनवरी की रात दोनों भाइयों का उसी मकान में किराए पर रहने वाले बिहार और ओडिशा के लोगों से विवाद हो गया था। जिसके बाद मारपीट कर दोनों की हत्या कर दी गई। मकान मालिक ने परिवार को सूचना दी थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मृतक संजीव है शादीशुदा

सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन सूरत के लिए रवाना हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोनों के शव लेकर शनिवार को गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों में संजीव शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी गर्भवती है। 

दोनों के शव गांव पहुंचने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। दोपहर बाद गमगीन माहौल में दोनों भाइयों की अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं दो सगे भाइयों की हत्या से गांव में मातम पसर गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें