फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई हत्याकांड पर नहीं थम रहा आक्रोश, बिजली कर्मचारियों ने किया ऊर्जा मंत्री का घेराव

Sat, 18 Jan 2020 02:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों ने ऊर्जा मंत्री का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में अवर अभियंता (जेई) प्रदीप कुमार की हत्या से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में आक्रोश है। शनिवार को बिजली विभाग के लोगों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। शीघ्र ही इस घटना का खुलासा हो जाएगा। आगरा के कागारोल के बिजली घर में सन 2017 में हुई लूट के मामले में भी जांच की जा रही है। उस मामले में जेई प्रदीप कुमार मुख्य गवाह थे। 

30 जनवरी को इस मामले में सुनवाई है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जेई प्रदीप कुमार के परिवार के साथ है। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। परिवार के एक व्यक्ति को नियमानुसार नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात हुई थी हत्या

थाना जमुनापार क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पानीगांव बिजलीघर के जेई प्रदीप कुमार (33) की हत्या कर दी गई थी। वो बाइक से बिजलीघर से कमरे पर लौट रहे थे। प्रदीप कुमार आगरा के रहने वाले हैं, वो यहां एक मकान में किराये पर रहते थे। 

इस हत्याकांड के बाद से बिजली विभाग के कर्मचारियों आक्रोश है। यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी पूरे मामले की जानकारी ली और खुलासे के निर्देश दिए। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। 

मामले में 10 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है, वहीं दो जेई से भी जानकारी जुटाई गई है। पुलिस का दावा है कि महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। अभी इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। इतना जरूर है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें