फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः चालक की सिर कुचलकर हत्या, गायब मिली टाटा मैजिक

Wed, 18 Sep 2019 10:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
murder demo pic
विज्ञापन
अवधपुरी स्थित गांव कलवारी में मंगलवार को टाटा मैजिक चालक बंटू (40) का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई थी। परिजनों ने लूट के इरादे से हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि ,पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


तेहरा, सैंया निवासी बंटू पुत्र तेज सिंह आगरा-मथुरा रोड पर टाटा मैजिक चलाता था। वह भगवान टाकीज पर ही रहता था। परिजनों ने बताया कि उसके माता-पिता और बड़े भाई की पहले ही मौत हो गई थी। बंटू की शादी भी नहीं हुई थी। 

मंगलवार सुबह कलवारी गांव में सड़क किनारे उसका शव मिला। उसके सिर पर प्रहार करके मारा गया था। पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। बंटू का टाटा मैजिक नहीं मिला है। आशंका है कि लूट के लिए हत्या की गई होगी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मोबाइल और रुपये बंटू के पास सुरक्षित मिले हैं। इससे आशंका है कि हत्या रंजिश में किसी जानकार ने की होगी। जांच की जा रही है। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस टाटा मैजिक के बारे में पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें