फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बच्चे का कत्ल: पूरी जानकारी के बाद भी पुलिस नहीं रोक सकी हत्याकांड, नहीं लिखी थी रिपोर्ट

Fri, 14 Jul 2023 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जैथरा में सात वर्षीय मासूम की हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। बताया गया है कि इस वारदात से पहले ही घरवालों ने अनहोनी की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसएसपी राजेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में हुआ हत्याकांड अचानक से आवेश में आकर नहीं हुआ। बल्कि इसके लिए पहले से ही साजिश रची जा रही थी। परिजन को आशंका भी थी और उन्होंने एक रात पहले डायल 112 व धुमरी चौकी पुलिस को कॉल कर बुलाया। पूरा मामला जानकारी में होने के बावजूद पुलिस ढिलाई बरतती रही और आरोपियों के हौसले बढ़ गए। इसका अंजाम हत्याकांड के रूप में सामने आया।

विज्ञापन

मृतक बच्चे के ताऊ प्रमोद ने बताया कि 11 जुलाई को चारों आरोपी नंगे होकर छत पर नाच रहे थे। हमारे घर की बहू-बेटियों को गंदी गालियां दे रहे थे। इसकी रिकॉर्डिंग भी हमने मोबाइल में की थी। तब भतीजी पुष्पा ने डायल 112 पर कॉल किया था। पुलिस आई, लेकिन हम ही लोगों को डांटा था। कहा कि झूठा फोन करते हो, बताओ कहां हो रहा है नंगा नाच। इसके बाद सुलेखा ने धुमरी चौकी पुलिस को फोन किया तो फिर पुलिस आई। इस बार आरोपी पक्ष को डांट कर चली गई।
विज्ञापन

12 जुलाई की रात आरोपी फिर वैसे ही हरकतें करने लगे। उनके भय से पीड़ित सुलेखा धुमरी चौकी पर मुकदमा लिखवाने गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कह दिया कि बृहस्पतिवार को आना। आज कोई दरोगा नहीं है, कल तुम्हारा मुकदमा लिखा जाएगा, लेकिन रात में आरोपियों ने घटना को अंजाम दे दिया। कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद मयंक की हत्या नहीं हुई हाेती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें