फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली में शाहदरा के खिलौना व्यापारी प्रवीन की हत्या हुई या वह किसी दुर्घटना का शिकार हुए, पुलिस अभी तक इस गुत्थी को सुझाने की दिशा में एक भी कदम आगे नहीं बढ़ पाई है। रात होने के कारण हाईवे के सीसीटीवी कैमरों से भी यह पता नहीं लग पा रहा है कि व्यापारी व उसकी कार किस ओर गई।
विज्ञापन


पुलिस की एक टीम अभी आगरा कैनाल के स्पॉट की जांच में जुटी है तो वहीं दूसरी टीम हत्या के पहलु को लेकर उसके पार्टनर एवं साथियों से पूछताछ में जुटी है। अपने पार्टनर उमेश के साथ शनिवार को कोकिलावन धाम आए शाहदरा दिल्ली के खिलौना व्यापारी प्रवीन का शव रविवार को आगरा कैनाल में मिला था।

वह शनिवार रात को लापता हो गए थे। पार्टनर उमेश का कहना है कि वह बाईपास पर प्रवीन को कार में छोड़कर अपनी बुआ से मिलने गया था। कुछ देर बाद लौटने पर प्रवीन कार समेत लापता मिला। प्रवीन के परिजनों ने पार्टनर के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन


उधर, प्रवीन का शव आगरा कैनाल में कैसे पहुंचा, उसकी कार व मोबाइल कहां हैं। अभी तक पुलिस इसका भी पता नहीं कर पाई है। पुलिस की टीम कैनाल में संभावित स्थलों पर गोताखोरों से कार की तलाश कराए जाने की तैयारी कर रही हैष इंस्पेक्टर मुनीश चंद्र ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें