फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर की गई थी लल्लू सिंह की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। नगला हरसिंहपुर निवासी 85 वर्षीय लल्लू सिंह की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने के बाद बेटी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शुक्रवार को मृतक के भतीजों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुत्री ने पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला हरिसिंहपुर 85 वर्षीय लल्लू सिंह के पुत्र नहीं है। उनके एक पुत्री देव कुमारी है। उसकी शादी थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव गढ़िया दीनानाथ में हुई है। बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गई थी। जानकारी होने के बाद पुत्री की ओर से थाने मेें तहरीर दी गई थी। चचेरे भाइयों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 28 नवंबर को उक्त लोगों ने पिता को नशीला पदार्थ खिलाकर जमीन का बैनामा व वसीयत करा ली है। जानकारी होने के बाद जब उसने विरोध किया तो झगड़े पर आमादा हो गए।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसमें लल्लू सिंह की मौत की वजह गला दबाना बताया गया। हत्या की बात सामने आने के बाद पुत्री की ओर से ग्रीश जयंत, भजन लाल, बबलू, अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बैनामा निरस्त होने के डर से की गई हत्या
मृतक लल्लू सिंह की पुत्री देव कुमारी ने बताया कि आरोपियों ने करीब 12 बीघा जमीन का अपने नाम वसीयत व बैनामा करा लिया था। जब उसने विरोध किया तो आरोपी डर गए। उन्हें लगा कि वह बैनामा निरस्त करा देगी। इस वजह से पिता की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें