फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी और दूध चोरी करने पर की गई थी ई-रिक्शा चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर को ई-रिक्शा चालक राजेंद्र की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। सीओ ने प्रेसवार्ता में बताया कि सब्जी और दूध चोरी करने पर वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया तमोलियान निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र उर्फ कल्लू शराब पीने का आदी था। ई-रिक्शा चलाकर जो भी रुपया कमाता उसे नशे की लत में खर्च कर देता था। 12 दिसंबर की रात उसकी किसी ने ईंट से सिर व चेहरा कूंच कर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक परिजनों की ओर से मोहल्ला गड्ढा निवासी सलीम को नामजद किया था। पुलिस ने आरोपी बताए गए शख्स को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जांच के दौरान नामजदगी झूठी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक को छोड़ दिया था।
जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी व घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलसा करते हुए सब्जी विक्रेता सतीश पुत्र सीताराम निवासी मोहल्ला हथियापौर को गिरफ्तार किया। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि सतीश से मृतक राजेंद्र उर्फ कल्लू ने गाली गलौज की थी।
विज्ञापन

कल्लू सतीश के ठेल पर रखा दूध और सब्जी भी चोरी कर ले गया था। इसकी जानकारी होने के बाद आरोपी ने उसका पीछा किया। मौका पाकर कल्लू पर ईंट से हमला कर दिया, सिर और चेहरे पर ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने जुर्म का इकबाल किया है, उसे न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें