फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस बंदूक लेकर घूम रहा आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को बिना लाइसेंस की बंदूक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी शस्त्र से जुड़े कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया। थाना पुलिस ने नगला मही के पास चेकिंग कर रही थी, तभी प्रभारी निरीक्षक ओमहरी बाजपेई को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध दोनाली बंदूक के साथ खेत पर है।
विज्ञापन

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने एसआई सुभाष चंद्र को कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा। एसआई ने नगला मही स्थित खेत में बंदूक के साथ मौजूद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूदेव सिंह पुत्र बलवीर सिंह बताया। वह पुलिस को बंदूक का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। बंदूक के संबंध में कोई अन्य कागजात भी उसके पास नहीं मिले। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें