फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव बेवर ब्रांच नहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। थानाक्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर के पास बेवर ब्रांच नहर में सोमवार की सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला। गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। पहचान न हो पाने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बेवर ब्रांच नहर के पास से सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे, तभी एक महिला का शव नहर में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव के बारे में थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। नहर में जाल आदि डालकर महिला के शव को बाहर निकाला गया। महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के शरीर पर लाल-पीले रंग का कार्डिगन, काला छींटदार लाल रंग का कुर्ता, लाल रंग की पजामी है।
वहीं बायें हाथ में सीप की तीन चूड़ियां और कलावा बंधा हुआ है। पैरों में पायल और बिछिया पहने हुए है। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव मिढ़ावली कलां निवासी पंकज कुमार की तहरीर पर फौती दर्ज की गई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें