फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घुम रहे एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किय गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस सोमवार सुबह भोगांव चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस के अनुसार तभी एक संदिग्ध बाइक सवार उधर से गुजरा। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह गाड़ी मोड़ कर भागने लगा। युवक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भूपाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव अकबरपुर दन्नाहार बताया।
वह गाड़ी कागजात आदि नहीं दिखा सका। पुलिस ने जब रजिस्ट्रेशन जांचा तो फर्जी निकला। भूपाल ने बताया कि उसने एक राजू नाम के व्यक्ति से गाड़ी खरीदी थी। पकड़े जाने के डर से उसने एक आरसी का नंबर गाड़ी पर डलवा लिया। पुलिस ने भूपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें