फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई का बदला लेने के लिए की गई थी राहुल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव हसनपुर मल्लामई निवासी राहुल की हत्या चचेरे भाई ने पिटाई का बदला लेने के लिए की थी। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने जुर्म का इकबाल किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मल्लसमई निवासी राहुल पुत्र ब्रजेश का शव 14 जुलाई को आम के पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना बताया गया था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया था।
प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने बताया कि राहुल की हत्या से करीब एक सप्ताह पूर्व चचेरे भाई अतुल के साथ गांव जमौरा के पास झगड़ा हुआ था, जिसमें राहुल ने अतुल की पिटाई कर दी थी। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। अतुल अपमान का बदला लेना चाहता था। पकड़े गए हत्यारोपी ने गला दबाकर हत्या किए जाने का जुर्म कबूल किया है। इसके बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें