फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। गांव चंदपुरा में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदा से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के बरालोकपुर निवासी सत्यभान कठेरिया ने करीब दो वर्ष पूर्व पुत्री ममता उर्फ रिंकी की शादी थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी सतीश के साथ की थी। शुक्रवार की सुबह ममता का शव घर के कमरे में पंखा के कुंडा से साड़ी के फंदा पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस को घर में कोई भी ससुरालीजन मौजूद नहीं मिला। लोगों ने बताया कि सभी भाग गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के पति सतीश कठेरिया, ससुर हरी सिंह व सास संतोषी देवी के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें