फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के हाथ भी पीले नहीं कर सका नंदकिशोर

विज्ञापन
11एमएनपी-22-कोतवाली क्षेत्र के गांव रमईहार में गोली मारकर किसान की हत्या के बाद जमा भीड़ व पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। किसान की हत्या के बाद से घर में मातम छाया हुआ है। घटना के बाद पत्नी और बच्चे बेसुध हैं। नंदकिशोर बेटी के हाथ भी पीले नहीं कर सके। लॉकडाउन के चलते शादी की तारीख बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन

गांव रमईहार निवासी नंदकिशोर के एक बेटी अंजली और तीन बेटे अवनीश, निर्भय और प्रवेंद हैं। बेटी बीएसी कर चुकी है। कुछ समय पूर्व नंदकिशोर ने जनपद एटा क्षेत्र के गांव भगीपुर निवासी एक युवक से बेटी का रिश्ता तय कर दिया था। शादी की तिथि दो अप्रैल तय हुई थी, लेेकिन लॉकडाउन के चलते तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था। परिजनों के अनुसार इकलौते बेटी होने के चलते वह अंजली को बेहद प्यार करता था और उसके हाथ पीले करने और बेटी की विदाई की सोचकर ही भावुक भी हो जाता था।
कोई अपना ही तो नहीं कर गया दगा
परिजन वैसे तो नंदकिशोर की किसी से रंजिश होने की बात से इनकार कर रहे हैं। पुलिस को बंटवारे को लेकर भी अहम जानकारी मिली है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सौतेले भाई से बंटवारे को लेकर भी मनमुटाव चल रहा था। एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि पुलिस किसी भी तथ्य को नजरंदाज नहीं कर रही है। सभी पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने की जांच
किसान नंदकिशोर का शव मिलने के बाद फोरेंसिक की टीम मौके पर जांच करने पहुंची। घटनास्थल से नमूने एकत्र किए गए। टीम के साथ डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल पर काफी देर तक सुरागकशी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें