फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, महिला की मौत

विज्ञापन
11एमएनपी-36-किशनी के गांव गदनपुर में बिजली गिरने से महिला की मौत के बाद जमा भीड़ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी/करहल/दन्नाहार (मैनपुरी)। बृहस्पतिवार को दोपहर आई आंधी और बारिश ने कुछ क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई। किशनी क्षेत्र में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई और उसकी बेटी घायल हो गई। दन्नाहार क्षेत्र में आंधी का असर अधिक रहा।
विज्ञापन

तहसील किशनी क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी 56 वर्षीय मालती कमल पत्नी बेंचेलाल गांव में ही मूंग के खेत पर मजदूरी करने गई थीं। सुबह साढ़े 11 बजे के करीब वह दस वर्षीय बेटी वंदना के साथ वापस आ रही थीं। घर से सौ मीटर पहले अचानक खेत में तेज आवाज के साथ बिजली मालती पर गिरी। मौके पर पर ही मालती ने दम तोड़ दिया। एसडीएम रामसकल मौर्य, तहसीलदार मनोज कुमार राय, सीओ करहल अशोक कुमार, थानाध्यक्ष रमाकर सिंह, लेखपाल स्वदेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश दिवाकर महिला के घर पहुंचे। एसडीएम ने लेखपाल स्वदेश कुमार को सहायता रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। बताया कि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मालती का परिवार बेहद गरीब है। उसके दस बच्चे हैं, जिनमें आठ बेटी व दो बेटे हैं। परिवार का पेट पालने के लिए पति पंजाब में भट्ठे पर मजदूरी करता है। महिला भी खेतों में काम करती थी।
दन्नाहार में भी गिरे पेड़
क्षेत्र के गांव भटानी में एक दर्जन से अधिक पेड़ धराशाई हो गए। कई टिनशेड भी उड़ गए। गांव में ही दिलीप कुमार के घर की दीवार पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश और आंधी के बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। करहल क्षेत्र में बारिश तो हुई, लेकिन आंधी का प्रभाव नहीं रहा।
विज्ञापन

नुकसान आंकलन में जुटा बिजली विभाग
आंधी और बारिश के बाद बृहस्पतिवार शाम से ही बिजली विभाग नुकसान का आंकलन कराने में जुट गया है। किशनी और दन्नाहार क्षेत्र में ही पोल टूटने और लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। किशनी क्षेत्र में आंधी से सर्वाधिक नुकसान चौराईपुर सब स्टेशन के गांवों में हुआ है। ढकपुरा, हाजीपुर, नैगवां तिराहा, गिलोई, बरुआ खिरिया में बिजली के 16 पोल टूट गए। मैनपुरी मार्ग पर कोठी गांव के सामने पेड़ों के साथ चार पोल टूटे। अधीक्षण अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें