फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजीपुर सेंमरी में होगी शौचालयों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड बरनाहल के गांव हाजीपुर सेंमरी में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी से जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय आगरा को शिकायत की गई थी कि गांव हाजीपुर सेंमरी में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की गई है। गांव में 395 शौचालयों के निर्माण के लिए 12 हजार रुपये प्रति शौचालय के हिसाब से धनराशि जारी की गई है। इसमें से 90 प्रतिशत शौचालय नहीं बनाए गए हैं। मामले की जांच के लिए मंडलायुक्त कार्यालय से मुख्य विकास अधिकारी को लिखा गया था। इसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने खंड विकास अधिकारी बरनाहल को गांव में जांच सभी शौचालयों की जांच कर करने के आदेश दिए। जांच कर उसकी रिपोर्ट भी तत्काल उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
मंडलायुक्त कार्यालय से शिकायत मिली है कि गांव हाजीपुर सेंमरी में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की गई है। खंड विकास अधिकारी को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगेंद्र शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें