फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच कछला गंगाघाट पर विजर्सित हुईं चारों मृतकों की अस्थियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। होडलपुर में हुईं चार एक ही परिवार के चार लोगों की हत्याओं के बाद बुधवार को सभी का अस्थि विसर्जन एक साथ कछला घाट पर किया गया। घाट पर अस्थियां विसर्जित करते हुए परिवार के लोग फफक-फफक कर रोने लगे। इससे वहां खड़े अन्य लोगों की भी आंखें भर आईं। इस दौरान घाट पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। परिजनों को कड़ी सुरक्षा में ही घाट पर ले जाया गया।
विज्ञापन

मृतकों के परिवार में सिसकियां और चीखें थम नहीं रहीं। सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार के लोग मृतकों की अंतिम क्रियाएं पूरी कर रहे हैं। बुधवार सुबह मृतक रुद्र, प्रेम सिंह, राधाचरन और प्रमोद की अस्थियां विसर्जन के लिए कछला गंगाघाट ले जाई गईं। वैसे तो राजपाल के परिवार को सुरक्षा के लिए गारद मिली है, फिर भी पुलिस सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
परिवार के लोग कछला गंगाघाट पर जब अस्थियां विसर्जित करने के लिए घर से निकले तो सोरों कोतवाली पुलिस ने उन्हें कड़ी सुरक्षा दी। घाट पर पुलिस की मौजूदगी में वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच अस्थियों का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

सांत्वना देने पहुंचे भाजपा नेता
बुधवार को भाजपा के जिला महामंत्री नीरज शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य महेंद्र सिंह बघेल, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, जिलामंत्री केपी सिंह, डा. बीडी राणा, डॉ. सोमेंद्र सिंह चौहान पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। यहां घटना में घायल हुए राघवेंद्र ने भाजपा नेताओं के समक्ष अपनी पीड़ा सुनाई एवं पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया।
फरार हत्यारोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें
15 हत्यारोपियों में से 3 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। सर्विलांस टीम का सहारा लेकर उनकी लोकेशन तलाश रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक फरार हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
- पीड़ित परिवार की सुरक्षा प्राथमिकता के साथ की जा रही है। फरार हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है। - सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें