फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की तीन टीमें सुलझाएंगी ब्लाइंड मर्डर

विज्ञापन
कासगंज के नगला सैय्यद में किशोर की हत्या के स्थल का शनिवार को निरीक्षण करते कोतवाली प्रभारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम अहरौली में ननिहाल के घर आए किशोर की हत्या के मामले में पुुलिस ने अज्ञात हत्यारों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजन शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को पैतृक गांव ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए शनिवार को फिर से मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हाथरस के हसायन के गांव रती का नगला निवासी सौरभ (14) पुत्र रामवीर की शुक्रवार देर शाम उसकी ननिहाल अहरोली में हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया था। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी मौके से रक्त के नमूने संकलित किए थे। मामले में देर रात परिजनों ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस शनिवार को फिर से घटनास्थल पर पहुंची, जिससे रात के अंधेरे में छूटा सुराग कब्जे में लिया जा सके। पुलिस ने काफी देर तक घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं लग सका है। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन उसके शव को पैतृक गांव ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

अहरोली में है दहशत का माहौल
कासगंज। किशोर की हत्या के बाद अहरोली में दहशत का माहौल है। परिजनों ने बच्चों को अकेले खेतों की ओर नहीं जाने दिया। परिवार के बड़े सदस्यों के साथ ही बच्चे खेतों की ओर जाते नजर आए। शाम को भी जल्द ही खेतों सेे घरों को लौट आए। गांव में जगह जगह लोग समूह बनाकर किशोर की हत्या की चर्चा करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें