वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव अमर बहादुर, प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। श्यामकांत को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एएसपी मधुबन कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी की।
सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि मकान के किराए को लेकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।