फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की वारदात से पनपी रंजिश

विज्ञापन
12एमएनपी-35-थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव दरवाह में युवक की हत्या के बाद विलाप करती महिलाएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/दन्नाहार। गांव दरवाह में युवक की हत्या कोई अचानक हुई वारदात नहीं है। हत्या की वजह एक वर्ष पहले हुई रंजिश बनी। पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक की रिश्तेदार महिला के साथ आरोपी के मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया था। इसके लिए उसे जेल भी जाना पड़ा था। रिपोर्ट मरने वाले युवक ने दर्ज कराई थी, इस कारण यहीं से रंजिश की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

गांव दरवाह में विजय उर्फ करू की हत्या के बाद पिता ने रिपोर्ट तो दर्ज कराई, लेकिन हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की। वहीं जांच के दौरान पुलिस को हत्या की रंजिश के बारे में जानकारी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व मृतक के परिवार की एक महिला के साथ हत्यारोपी के मौसेरे भाई दाताराम ने दुष्कर्म किया था। मामला दर्ज होने के बाद वह जेल चला गया। अभी कुछ समय पूर्व ही समझौता के बाद वह जेल से रिहा हुआ था। दाताराम और आरोपी रामवीर बीच काफी अच्छे संबंध हैं। रामवीर मानता था कि मौसेरे भाई को झूठे मुकदमें में फंसाया गया था। इसी के चलते रामवीर और विजय के बीच रंजिश चल रही थी।
दाताराम को क्यों नहीं किया नामजद
पुलिस की जांच में रंजिश की बात निकलकर सामने आई है। अब पुलिस जांच कर रही है कि आखिर दाताराम को इस मामले में नामजद क्यों नहीं किया गया। दाताराम का बदला लेने के लिए रामवीर ह्वह्य क्यों हत्या की। इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने देखी लाश
हाजीपुर मार्ग के पास गेहूं के खेत में जिस स्थान पर विजय की लाश मिली है, उससे कुछ दूरी पर गांव के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। अचानक गेंद गेहूं के खेत में चली गई। जब एक बच्चा गेंद लेने गया तो विजय का शव देख उसकी चीख निकल गई। बच्चों ने ग्रामीणों की जानकारी दी। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मृतक के नहीं है कोई संतान
मृतक विजय की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व आरती के साथ हुई थी। तीन वर्ष बीतने के बाद भी विजय के कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें