फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में तीन हत्याओं से दहला मैनपुरी

विज्ञापन
12एमएनपी-37-थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव दरवाह में युवक की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप ? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में अपराधी पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। बीते तीन दिनों में तीन सनीसनीखेज हत्याओं ने मैनपुरी को दहला दिया। एक मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, तो अन्य दो मामलों में आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन

होली पर होने वाली वारदातों को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े से कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन क्षेत्र में अपराध को रोकने से पुलिस नाकाम रही। होली के दिन ही मंगलवार को थाना दन्नाहार क्षेत्र में एक बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इससे जिले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने सक्रियता दिखाई तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी हालात सामान्य भी नहीं हो पाए थे कि 24 घंटे के अंदर थाना घिरोर के गांव नगला रघी में 20 वर्षीय युवक विकास यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विकास के हत्यारे अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस को तीसरी चुनौती थाना दन्नाहार के गांव दरवाह में बृहस्पतिवार को फिर एक युवक की हत्या के रूप में मिली।
लोगों में है दहशत का माहौल
होली से शुरू हुआ हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे जिले के लोगों में दहशत का माहौल है। दरअसल लोगों में अब डर है कि कहीं अगले दिन भी कोई हत्या न हो जाए। पुलिस को हत्याओं को रोकने के लिए अपने तंत्र को और मजबूत करना होगा।
विज्ञापन

जो भी वारदातें हुई हैं, पुलिस ने उनमें सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की है। एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जल्द ही अन्य वारदातों के आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें