फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिकी में हत्या: कलाई पर लिखा सनम बेवफा धोखा क्यों दिया, सीने पर गुदे चार नाम

Mon, 23 Dec 2019 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एटा जनपद में जमालपुर गांव के पास रविवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के माथे में गंभीर चोट के निशान हैं और मांस पूरी तरह से फट चुका है। ग्रामीणों ने अज्ञात युवक का शव होने की खबर पुलिस को दी, पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पहचान कराने के प्रयास किए गए। 
विज्ञापन


थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव जमालपुर के पास सड़क किनारे 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक को कार में डालकर यहां लाया गया और शव को पटक दिया।

ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि मौके पर पर पुलिस को कार के टायरों के निशान मिले हैं। पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर दोपहर तक पहचान कराने के प्रयास किए जाते रहे। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक सादा चैक की पेंट, काली जैकेट, पीली बनिया, गोल्ड स्टार के जूते पहने है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

कौन हैं यह चारों युवक 
युवक की हत्या आशिनाई में होने की आशंका जताई जा रही हैं। युवक के सीने पर चार नाम गुदे हुए हैं, इनमें संतोष, राजू, नरेश और हरेंद्र लिखा हुआ है। इतने नाम सीने पर लिखाने के पीछे क्या वजह है, पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा। वारदात स्थल गांव जमालपुर बॉर्डर का है दूसरी ओर थाना सिकंद्राराऊ जिला हाथरस का बॉर्डर लगता है।

मोहब्बत में मिला है धोखा
युवक की हत्या के पीछे मोहब्बत की वजह होने से इनकार नहीं किया जा सकता। उसकी कलाई पर सनम बेवफा धोखा क्यों दिया लिखा है, इससे साफ जाहिर है कि युवक किसी की मोहब्बत में पागल था और उसे धोखा मिला। 

निधौलीकलां प्रभारी निरीक्षक संजीव त्यागी का कहना है कि सड़क पर अज्ञात शव मिला है, इसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें