फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के नौकर संग संबंधों पर पति ने उठाया खौफनाक कदम, एक माह बाद हो सकी लाश की पहचान

Thu, 16 Jul 2020 03:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हत्यारोपियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी सचिंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर विगत नौ जून को थाना नसीरपुर क्षेत्र में जवाहर पुलिया के पास युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने इस हत्याकांड में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


युवक की हत्या कर यहां शव फेंका गया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा मृतक की हत्या के बाद ऐसा कोई सबूत नहीं छोड़ा, जिससे मृतक कि पहचान हो सके। 12 जुलाई को मृतक की शिनाख्त बंटी कठेरिया (35) पुत्र रामलाल निवासी ग्राम रैपुरा थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद के रूप में उसके भाई रमेश द्वारा की गयी। 

ये भी पढ़ें- आगरा में 94वीं मौत, 12 नए मरीज मिलने से 1439 पहुंची संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन


हत्या के आरोपी संदीप पुत्र नाहर सिंह निवासी चंदरपुर थाना भौगांव जिला मैनपुरी और प्रदीप पुत्र मुनीम सिंह निवासी भोजपुर थाना विशुनगढ जिला कन्नौज को गुरुवार सुबह शिकोहावाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया गया कि मृतक बचपन से अभियुक्त संदीप के चाचा सर्वेश पुत्र माखन सिंह निवासी ग्राम चन्दरपुर थाना भोगांव के यहां नौकर था। बंटी के संबंध संदीप की पत्नी से हो गए थे।

सेना भर्ती गैंगः सैन्य अफसरों की मदद से होगा गिरोह का सफाया, मोबाइल कॉल डिटेल का इंतजार

वह उसकी पत्नी को चार जून को कानपुर लेकर चला गया था। संदीप ने अपने साले प्रदीप और चेचेरे भाई प्रदीप, अंकित व छोटा के साथ मिलकर आठ जून को बंटी की हत्या कर शव को थाना नसीरपुर क्षेत्र में छिपा दिया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें