फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका से मिलने के लिए पुलिस को दे गया चकमा, गिरफ्तारी के बाद भागा शातिर; फिर आया पकड़ में आया

Tue, 24 Nov 2026 11:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हिमाचल प्रदेश में हत्या के मामले का आरोपी आगरा के मदिया कटरा स्थित होटल से पुलिस हिरासत में फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर वकील के माध्यम से संपर्क कर उसे दोबारा पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में शातिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में हत्या के मामले का आरोपी पिनाहट निवासी राजवीर पुत्र प्रसादी आगरा में पुलिस हिरासत से भाग गया। मारपीट के मामले में पेशी के लिए उसे तीन पुलिसकर्मी आगरा लेकर आए थे। रात में मदिया कटरा स्थित वैभव प्लेस होटल में ठहरे थे। आरोपी रात करीब डेढ़ बजे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी घटना को दबाए रहे और अपने स्तर से आरोपी की तलाश करते रहे। इस बीच होटल से फरार होने की जानकारी मीडिया तक पहुंच गई। चर्चा है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी के वकील के माध्यम से संपर्क साधा और किसी तरह उसे दोबारा हिरासत में ले लिया।

आरोपी के अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाने की भी चर्चा है। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने फरारी की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी। बाद में हिमाचल पुलिस आरोपी को लेकर न्यायालय पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें