फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा हादसा: पानी के टैंकर ने पूर्व सैनिक और पत्नी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 24 Nov 2026 11:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के अर्जुन नगर में जावित्री देवी अस्पताल के सामने पानी के टैंकर ने बाइक सवार पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी रेखा कुमारी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा चौकी अंतर्गत अर्जुन नगर में जावित्री देवी हॉस्पिटल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक पानी के टैंकर ने यामाहा बाइक पर सवार एक पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा अर्जुन नगर में हुआ, जहां एक पानी के टैंकर ने बाइक सवार सुखविंदर सिंह (40) और उनकी पत्नी रेखा कुमारी (38) को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। आशंका जताई जा रही है कि दंपति अपनी पत्नी को चिकित्सक के पास दिखाने के लिए जा रहे थे।


मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह और रेखा कुमारी के रूप में हुई है। वे मूल रूप से भरतपुर, राजस्थान के इब्राहिमपुर गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में धनौली, मलपुरा में किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रह रहे थे। मृतक सुखविंदर सिंह एक पूर्व सैन्यकर्मी थे।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नगर निगम की चैटिंग मशीन वाले वाहन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें