फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जागरूकता के लिए नगर पालिका ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका प्रशासन ने शनिवर को सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान नगर को सैनिटाइज कराया। नगर में जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली को चेयरमैन मनोरमा देवी ने नगर पालिका कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कर्मचारियों ने नगर भ्रमण के दौरान लोगों को कोविड-19 की गाइड लाइन के पालन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

चेयरमैन मनोरमा देवी ने लोगों से कहा कि कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए महामारी का सामना करें। ईओ लालचंद भारती ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए डबल लेयर मास्क का प्रयोग करें। हाथों को बार-बार धोते रहें। सफाई निरीक्षक शिशुपाल सिंह ने कहा कि 45 साल से अधिक आयु के सभी लोग कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण कराएं। 18 साल से अधिक के लोग वैक्सीन उपलब्ध होते ही टीकाकरण कराएं। सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जरा भी लक्षण दिखने पर कोरोना संक्रमण की जांच अवश्य कराएं। सफाई लिपिक अरुण कुमार ने कहा कि नगर को साफ सुथरा रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें