फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अतिक्रमण हटाकर पालिका ने दुकानदारों से वसूला जुर्माना

Thu, 05 Dec 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण को लेकर बृहस्पतिवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान ईओ और नायब तहसीलदार ने सोरों गेट से बिलराम गेट के मध्य दुकानों से अतिक्रमण हटवाए। दुकान के सामने अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने पर पालिका ने 8500 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

शहर में दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने से लोगों के आवागमन में दिक्कतें होती है। इसके चलते आए दिन बाजार में जाम के हालत बन जाते हैं। बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार सुमित यादव ने यातायात पुलिस के साथ अतिक्रमण सोरों गेट,जामा मस्जिद, तहसील रोड और बिलराम गेट तक अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के पास अतिक्रमण कर रखे सामान को कर्मियों ने हटवाया।
वही कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही सामान को हटा लिया। वहीं अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर 6500 रुपये और गंदगी फैलाने वालों पर 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। ईओ पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि दुकान स्वामी अपने प्रतिष्ठान के सामने अतिक्रमण न करें। इससे बाजार में जाम लगता है। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाएगा और अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नो पार्किग में वाहन खडे़ 25 वाहनों के काटे चालान
नगर पालिका द्वारा शहर में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में यातायात पुलिस का भी सहयोग रहा। यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नो पार्किंग में खड़े 25 वाहनों के चालान काटे। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वाहन स्वामियाें से 12,500 रुपये शमन शुल्क बसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें