फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोडर वाहन की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता गंभीर

Thu, 05 Dec 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के नमैनी गांव में बुधवार की रात लोडर वाहन ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों छर्रा मंडी से धान बेचकर वापस गांव लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नमैनी गांव निवासी वारिस अली बुधवार को लोडर वाहन में धान लादकर बेचने के लिए पुत्र शाहबाज (13) के साथ छर्रा बाजार गए थे। धान बेचने के बाद वो रात में 8 बजे के करीब गांव वापस पहुंचे। वारिस अली ने बताया कि वह लोडर वाहन से उतरकर अपने घर की ओर लौट रहा था।
वह जैसे ही लोडर वाहन से उतरकर आए, इसी दौरान अचानक से चालक का पैर ब्रेक की बजाय एक्सीलरेटर पर चला गया, जैसे ही एक्सीलेटर दबा, वाहन अनियंत्रित हो गया। इस दौरान दोनों पिता-पुत्र वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में बालक शाहबाज की मौके पर मौत हो गई। वहीं वारिस अली के पैर में चोट आई है।
विज्ञापन

घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि वाहन चालक ने ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबा दिया था। इसके चलते वाहन अनियंत्रित हो गया। इससे वाहन की टक्कर से किशोर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें