मैनपुरी। शनिवार को प्रस्तावित नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में न तो पूरे सभासद पहुंचे और न ही चेयरमैन। चेयरमैन की अनुपस्थिति में बैठक स्थगित कर दी गई।
पिछले एक माह में तीसरी बार 21 मई को नगर पालिका बोर्ड की बैठक सुबह आठ बजे से बुलाई गई थी। बैठक के लिए करीब 15 सभासद पालिका कार्यालय पहुंचे। शेष सभासद और चेयरमैन बैठक के लिए उपस्थित नहीं हुई। बताया गया कि चेयरमैन को आवश्यक कार्य से आगरा जाना पड़ा, जिसके चलते बैठक स्थगित कर दी गई। पिछले एक माह के अंदर तीसरी बार बोर्ड की बैठक स्थगित हुई है। पहले दो बार सभासदों के बहिष्कार के कारण बैठक स्थगित की गई थी।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को बुलाई गई थी। चेयरमैन को किसी कार्य से बाहर जाना पड़। कुछ सभासद भी उपस्थित नहीं हुए, जिसके चलते बैठक स्थगित कर दी गई।
लालचंद भारती, ईओ, नगर पालिका परिषद।