मैनपुरी फिरोजाबाद से बेटे की बरात लेकर एक मैरिज होम में आए व्यक्ति के बैग में रखे जेवर-नकदी शुक्रवार की रात चोरी हो गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। लाइट उठाने वाले चार लड़कों को पकड़ा है।
जनपद फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव कोटला निवासी वीरपाल उर्फ वीरेंद्र पाल के पुत्र महेंद्र की बरात शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में ठहरी थी। देररात बरात बरात के दौरान लाइट लेकर चलने वाले एक लड़के ने वीरपाल के बैग में हाथ डाला। उसे वीरपाल ने पकड़ लिया। बैग में देखा तो 60 हजार रुपये व अन्य जेवर गायब थे। उसने पकड़े गए लड़के से पूछताछ की तो अपने साथियों के नाम बताए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।