सेवला जाट और हिमाचल कालोनी में भी अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या 65 और 60 फीसदी है, लेकिन इन्हें भी अनारक्षित दिखाया गया है, जबकि आवास विकास पूर्वी, आजमपाड़ा, बालूगंज, राहुल नगर, घटवासन जैसे 18 फीसदी अनुसूचित जाति के वोटरों वाले वार्डों में आरक्षण को अनुसूचित जाति में दर्ज किया गया है।
मतदाता सूची में आपत्तियों के लिए बढ़ाएं समय
समाजवादी पार्टी महासचिव रामजी लाल सुमन और जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नगर निकाय चुनाव की संशोधित निर्वाचक नामावलियों में दावे और आपत्तियों के लिए समय बढ़ाने की मांग की। डीएम को सौंपे ज्ञापन में सुमन ने कहा कि जो समय दिया गया है, वह कम है और इसमें पारदर्शी पुनरीक्षण नहीं हो सकता।
एक नवंबर से सपा ने मतदान केंद्रों पर जाकर बीएलओ से संपर्क किया, पर वह नदारद थे। जब लिस्ट नहीं दी तो आपत्तियां कैसे दें। ज्ञापन देने वालों में गौरव यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, पप्पू यादव, सुरेश दिवाकर, कुसुमलता यादव, रामनरेशन यादव, अंकित बघेल आदि मौजूद रहे।