फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टोरंट पावर से किराए के 50 हजार वसूलेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम परिसर के पार्क का उपयोग करने पर निगम प्रशासन टोरंट पावर से 50 हजार रुपये वसूलेगा। कंपनी को इस संबंध में पत्र भेज कर राशि जमा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बसपा पार्षद सुनील शर्मा ने पार्क को मुफ्त में दिए जाने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

बसपा पार्षद सुनील शर्मा ने सवाल उठाया था कि एक निजी कंपनी को यदि नगर निगम अपना परिसर कार्यक्रम करने के लिए दे सकता है तो आम लोगों को भी आवेदन करने पर स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। मामला तूल पकड़ता देख नगर निगम ने कंपनी को 50 हजार रुपये जमा करने के लिए पत्र भेज दिया। सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडे ने बताया कि कंपनी को रुपये जमा करने के लिए पत्र भेजा है। बता दें कि कंपनी ने अपने मुख्य कार्यक्रम के लिए आगरा विकास प्राधिकरण के सूरसदन को पैसे जमा कराकर बुक कराया था। हालांकि दावत के लिए नगर निगम ने अपने मुख्यालय का मैदान कंपनी को बिना शुल्क लिए ही उपलब्ध करा दिया था। अमर उजाला ने इसकी खबर प्रकाशित की तो बसपा पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों से आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें