फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एत्मादपुर हाईवे कट पर बनेगा फ्लाईओवर, मिलेगी जाम से मुक्ति

विज्ञापन
एत्मादपुर कट पर जाम।
विज्ञापन
आगरा। एत्मादपुर पर कट की वजह से लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की यहां फ्लाई ओवर बनाने की योजना है। इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा है। शासन की मंजूरी के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एत्मादपुर के तहसील रोड और बरहन रोड का कट है। इसके चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है और लोगों को परेशानी होती है। इससे बचने के लिए एनएचएआई ने एत्मादपुर कट पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इसमें बुढ़िया के ताल से आरओबी तक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। मुख्यालय से पास होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी के बाद बरहन और तहसील रोड फ्लाईओवर का निर्माण होगा और लोगों को राहत मिलेगी। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप यादव ने बताया कि एत्मादपुर हाईवे कट पर जाम की स्थिति रहती है। यहां फ्लाई ओवर के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेज दिया है।

सिकंदरा पर भी है फ्लाईओवर का है प्रस्ताव
- सिकंदरा पर भी जाम से हालत खराब रहते हैं। आए दिन वाहनों की लंबी कतार रहती है। ऐसे में सब्जी मंडी से सिकंदरा तक फ्लाईओवर का प्रस्ताव है। इसका बजट 85 करोड़ रुपये है। मेट्रो के कार्य के चलते इसकी डिजाइन में बदलाव भी किया गया। मेट्रो का कार्य पूरा हो जाने के बाद नए सिरे से सर्वे होगा। इसके बाद फ्लाईओवर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें