फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सड़क घेरकर बनाए रैंप...नगर निगम ने कराए ध्वस्त, दुकानों के आगे से हटवाए टिन शेड; लोगों ने किया हंगामा

Fri, 31 Oct 2025 11:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। घरों के बाहर बनाए गए रैंप को नगर निगम की टीम ने ध्वस्त करा दिया। इस दाैरान लोगों ने हंगामा भी किया, लेकिन निगम की टीम के सामने किसी की न चली।
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सड़क घेरकर घरों के आगे बनाए गए रैंप पर नगर निगम का बुलडोजर चला। निगम के बुलडोजर ने दयालबाग बसेरा स्थित वैष्णोधाम में दर्जनभर से अधिक घरों के आगे बने रैंपों को ध्वस्त कर दिया। निगम की इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। हालांकि प्रवर्तन दल और पुलिस बल की मौजूदगी में हंगामा ज्यादा देर तक नहीं चल सका।
विज्ञापन


वैष्णो धाम निवासी मनोहर लाल ने नगर निगम प्रशासन से शिकायत की थी कि कई लोगों ने अपने घरों के आगे बड़े-बड़े चबूतरे और रैंप बना रखे हैं। इससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जोनल अधिकारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। निगम टीम ने अवैध रैंप ध्वस्त कर दिए और दोबारा निर्माण न करने की चेतावनी दी।

इसके बाद निगम की टीम ने भोगीपुरा चौराहे से रुई की मंडी तक फुटपाथ पर बने अस्थायी ढांचों और दुकानों के आगे लगाए टिन शेड हटाए। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध करते हुए हंगामा किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान पूरा कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें