फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, टैक्स जमा नहीं कराने पर पांच बकाएदारों की संपत्तियां सील

Sat, 25 Jan 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम ने टैक्स जमा नहीं करने पर पांच बकाएदारों की संपत्तियां सील कर दी हैं। हरीपर्वत जोन में दो और ताजगंज जोन में तीन पर कार्रवाई की गई है।

 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम राजस्व विभाग की टीम ने कई वर्ष से संपत्तिकर जमा नहीं कराने पर शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर में दो दुकानों का कुर्की वारंट जारी किया और सील कर दिया। इसके अलावा ताजगंज जोन में तीन संपत्तियों पर सील लगाई गई।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष में एक सौ करोड़ रुपये के बकाए का लक्ष्य राजस्व विभाग को दिया गया है। अफसर और कर्मचारियों को टारगेट भी तय हैं। इनमें 50 हजार रुपये से ज्यादा के बकाएदार शामिल हैं। शुक्रवार को हरीपर्वत जोन के ट्रांसपोर्ट नगर में कारोबारी जगदीश प्रसाद और श्रीचंद की दुकानों पर कार्रवाई की गई।

दोनों पर 89,921 और 1,24,823 रुपये संपत्तिकर का बकाया था। दोनों कारोबारियों को नगर निगम से कई बार नोटिस के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में जोनल अधिकारी अवधेश कुमार, कर अधीक्षक अक्षय कुमार, आरआई द्वितीय धर्मेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन


ताजगंज जोन में राजस्व विभाग की टीम ने तीन संपत्तियों को सील किया। कर विभाग की टीम विमल कुमार की दुकान पर पहुंची। उस पर एक लाख रुपये से अधिक का गृहकर बकाया था। छीपीटोला में विमल कुमार पर 1.21 लाख से अधिक और न्यू आदर्श नगर की विमला शर्मा एक लाख से अधिक का गृहकर बकाया था। इसके बाद भी कोई संज्ञान न लेने पर इनकी संपत्तियों को सील किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें