फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गैस एजेंसी कर्मी से लूट, बाइक से आए तीन बदमाश; तमंचा दिखाकर लूट लिया

Sat, 25 Jan 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में गैस एजेंसी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर किया और मौके से भाग निकले।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर गांव रसूलपुर स्थित गैस गोदाम कर्मी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूट ली। विरोध पर हवाई फायरिंग भी की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


एत्मादपुर के बरहन रोड स्थित अमर शहीद भदौरिया गैस एजेंसी का गांव रसूलपुर के पास गोदाम है। गोदाम पर तैनात गार्ड विनोद कुमार, मैनपुरी थाना दनहार गांव भुराई ने बताया कि वह शाम 5:30 बजे मोटरसाइकिल से बैग में नकदी व मोबाइल रखकर एजेंसी जा रहा था।

उसी दौरान रसूलपुर के मार्ग पर ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। बीच में बैठे बदमाश ने उतर कर उनसे बैग छीना। विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने तमंचे से हवाई फायर किया। इससे वह घबरा गए और लुटेरे भाग गए। बदमाशों के चेहरे खुले थे। पीड़ित विनोद पाल ने बताया कि बैग में 11,700 रुपये थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें