फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ढाबों-रेस्तरां से नगर निगम ने जब्त किए प्लास्टिक के गिलास

विज्ञापन
प्लास्टिक के गिलास जब्त
विज्ञापन
आगरा। ईदगाह नामनेर क्षेत्र में नगर निगम ने ढाबों, रेस्तरां और फास्टफूड की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक के गिलास जब्त किए गए। प्रतिबंधित प्लास्टिक और थर्माकोल के गिलासों में फास्टफूड स्टॉल संचालक शराब परोस रहे थे। निगम की टीम ने गिलास जब्त करने के साथ जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल के साथ बृहस्पतिवार को ईदगाह क्षेत्र पहुंची नगर निगम टीम ने रेस्तरां और ढाबों पर छापा मारा। गंदगी फैलाने वाले रेस्तरां और ढाबों पर जुर्माना लगाया गया। इसी दौरान कई दुकानदारों और रेस्तरां में प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं थर्माकोल के गिलास मिले। रवि फास्टफूड पर प्लास्टिक के गिलास में लोगों को शराब परोसी जा रही थी।
टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से प्रतिबंधित गिलास जब्त कर लिए। प्रवर्तन दल के प्रभारी राहुल गुप्ता ने दुकानदारों से कहा कि सड़क पर गंदगी न फैलाएं।प्लास्टिक, थर्माकोल की प्लेट और गिलास उपयोग न करें। अभियान का नेतृत्व सेनेटरी इंस्पेक्टर नीरेंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें