फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला असर: एक सड़क के दो टेंडर मामले में नगर निगम के अवर अभियंता निलंबित

Tue, 20 Oct 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

आगरा के मदिया कटरा तिराहा से लोहामंडी सड़क निर्माण में दो टेंडर होने के मामले में नगर आयुक्त ने जांच रिपोर्ट के बाद अवर अभियंता पीएस निरंजन को निलंबित कर दिया है। वहीं, क्षेत्र के सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता से नगर आयुक्त ने स्पष्टीकरण तलब किया है कि कैसे एक ही सड़क के अलग-अलग जोन में दो टेंडर कर दिए गए।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 2.50 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के गड्ढे भरने के लिए निगम द्वारा जारी किए गए टेंडरों पर सवाल उठाते हुए खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाई। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।


800 मीटर सड़क दो टेंडरों में थी शामिल

गड्ढा मुक्ति अभियान में नगर निगम ने एक ही रोड को जोन प्रथम और द्वितीय में शामिल कर लिया। खातीपाड़ा की पार्षद प्रियंका प्रजापति और पूर्व पार्षद हेमंत प्रजापति ने इस मामले में मोर्चा खोल दिया था जिसके बाद नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त केबी सिंह और मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता को जांच सौंप दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगरायुक्त के आदेश पर हुई थी जांच

नगरायुक्त निखिल टीकाराम के आदेश पर कमेटी ने मदिया कटरा रोड, भदावर हाउस रोड, पुल छिंगा मोदी रोड की जांच की, जिसमें मदिया कटरा तिराहा से लेकर लोहामंडी रोड का 800 मीटर हिस्सा दो टेंडरों में शामिल निकला।

नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मैंने अवर अभियंता को निलंबित कर दिया है जबकि सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है। सभी इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई करूंगा। 

खातीपाड़ा के पूर्व पार्षद हेमंत प्रजापति ने कहा कि हम टेंडरों में पारदर्शिता की मांग उठाते रहे हैं। अगर इस मामले में भी पारदर्शिता बरती जाती तो यह गड़बड़ी पहले ही पकड़ में आ जाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें