फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले नगरायुक्त ने परखी तैयारी...ताजमहल के पास मिली गंदगी, लगाया जुर्माना

Tue, 23 Dec 2025 11:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावित दौरे से पहले नगरायुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। नगरायुक्त को ताजमहल के पास गंदगी मिली। इस पर निजी कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
निरीक्षण करते नगरायुक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावित दौरे से पहले मंगलवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने वीवीआईपी रूट का निरीक्षण किया। उन्हें ताजमहल के पास ताजगंज में ही सफाई व्यवस्था खराब मिली, जिस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था जेएस एनवायरो पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने खेरिया मोड़ से निरीक्षण शुरू किया, जहां उन्हें कई चौराहों पर पत्थर क्षतिग्रस्त मिले, जबकि सफाई भी बेहतर नहीं मिली। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को रूट मार्ग पर सौंदर्यीकरण, पेंटिंग और धूल नियंत्रण के लिए स्प्रिंकलर से नियमित जल छिड़काव कराने को कहा। 

इस रूट पर सभी खराब स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। क्षतिग्रस्त गमलों को बदलने और पौधरोपण करने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने इसके बाद ताजगंज का भ्रमण किया, जहां गंदगी के ढेर मिले और ताज के पास ही सफाई व्यवस्था खराब मिली। इस पर कंपनी जेएस एनवायरो पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें