नगर निगम की टास्कफोर्स ने रामबाग चौराहे से हाथरस रोड तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दुकानों के बाहर रखे काउंटर, ठेल-धकेल और अन्य सामान हटाकर फुटपाथ कब्जामुक्त कराए गए।
सड़क किनारे और फुटपाथों पर किए जा रहे अतिक्रमण पर सोमवार दोपहर नगर निगम का बुलडोजर चला। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने रामबाग चौराहे से हाथरस रोड तक अवैध कब्जों को हटवाया। दुकानों के बाहर रखे कई काउंटर, ठेल और धकेल जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
नगर निगम की टास्कफोर्स ने रामबाग चौराहे के आसपास अभियान की शुरुआत की। फुटपाथ और सड़क की पटरी पर सामान रखने के साथ काउंटर और अन्य सामान रखा होने से ट्रैफिक जाम हो रहा था।
यहां से हाथरस रोड तक टीम ने काउंटर, ठेल-धकेल और अन्य सामान हटवाकर फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराया। निगम कर्मचारियों ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। कार्रवाई के बाद रामबाग चौराहे और हाथरस रोड के कई हिस्सों में फुटपाथ खाली नजर आए।