फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जैन मंदिर में हुआ मुनि सुब्रतनाथ विधान

Sat, 31 Aug 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
घिरोर जैन मंदिर में पूजा करते जैन समाज के लोग
विज्ञापन
घिरोर। शनिवार को दिगंबर जैन मुनिसुब्रतनाथ मंदिर में विधान का आयोजन किया गया। सुबह भगवान का अभिषेक किया गया। पंडित ऋषभ जैन शास्त्री द्वारा विधान कराया गया।
विज्ञापन


जैन समाज के अध्यक्ष यतींद्र जैन ने बताया कि शनिवार को विधान पुण्य अर्जक प्रबल जैन व अभिषेक जैन परिवार द्वारा किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई। महीने के प्रत्येक शनिवार को विधान का आयोजन होगा। विधान में मुनिसुव्रत नाथ भगवान के पंच कल्याणक की पूजा की गई। पहला गर्भ कल्याणक, दूसरा जन्म कल्याणक, तीसरा तप कल्याणक, चौथा ज्ञान कल्याणक और अंतिम मोक्ष कल्याणक की पूजा की गई। राकेश जैन, संजय जैन, सुशील जैन, अनूप जैन, सोनू जैन, प्रबल जैन, अभिषेक जैन, विकास जैन, गुड़ीराम जैन मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें