फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

343 परीक्षक और बढ़े, 33 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का किया मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बुधवार को 343 परीक्षक और बढ़ गए। इस तरह मूल्यांकन के दूसरे दिन 846 परीक्षकों ने 33 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं को जांचा। अनुपस्थित रहे 500 परीक्षकों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए वेतन कटौती के निर्देश प्रधानाचार्यों को जारी किए हैं।
विज्ञापन

रेड जोन में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब रफ्तार पकड़ रहा है। बुधवार को 33 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन 343 परीक्षक और बढ़ गए। इस तरह 846 परीक्षकों ने अपना दायित्व संभाल लिया है। हालांकि करीब पांच सौ परीक्षक अभी भी अनुपस्थित हैं। इन्हें अंतिम चेतावनी जारी करते हुए डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को वेतन कटौती के निर्देश दिए हैं।
हालांकि बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज 7783 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में 7114, किशोरी रमण इंटर कॉलेज में 5843 और ब्लैक स्टोन इंटर कॉलेज में 12909 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस तरह अब तक मूल्यांकन होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या 88811 हो गई है। जनपद को 4.93 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें