फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 5: इस तारीख से खुलेंगे ताजनगरी के सिनेमाघर, दर्शकों को करना होगा नियमों का पालन

Sat, 03 Oct 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 15 अक्तूबर से खुलेंगे आगरा के 11 सिंगल स्क्रीन और पांच मल्टीप्लेक्स
  • 6 मार्च से बंद हैं सभी सिनेमाघर, साफ सफाई का काम हुआ शुरू
विज्ञापन
सिनेमाहॉल में सफाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब सात माह के लंबे अंतराल के बाद सिनेमाघरों के खुलने का रास्ता साफ हो गया। 15 अक्टूबर से ताजनगरी के 11 सिंगल स्क्रीन और पांच मल्टीप्लेक्स खुल जाएंगे। इस बंदी से अब तक अनुमानित 10 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के चलते 16 मार्च से सिनेमाघरों पर ताला पड़ा हुआ था। इसके बावजूद बिजली के फिक्स चार्ज, कर्मचारियों का वेतन, रखरखाव आदि के खर्च बराबर बने हुए थे। बुधवार को आए फैसले ने राहत दे दी है। 


गुरुवार को कई सिनेमाघरों में साफ सफाई का काम हुआ। इसके अलावा सामाजिक दूरी बनाने के लिए बॉक्स ऑफिस, लॉबी, कैंटीन में घेरे बनाए गए। सैनिटाइजेशन मशीन, स्प्रे मशीन के भी आर्डर दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉफ लगभग आधा रहेगा
आगरा सिनेमा एग्जीबिटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल ने कहा कि शहर में 11 सिंगल स्क्रीन और पांच मल्टीप्लेक्स हैं। जिन्हें 16 मार्च से अब तक अनुमानित 10 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। खुलने के फैसले के बाद से काफी राहत मिली है। हालांकि शुरुआती दिनों में स्टॉफ लगभग आधा रहेगा। उद्योग से करीब 1000 लोग जुड़े हैं।

सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे
सिनेमाघर संचालक निमित अग्रवाल ने कहा कि सिनेमाघर में साफ सफाई का काम हुआ है। सामाजिक दूरी बनाने के लिए घेरे भी बना दिए गए हैं। संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन, स्प्रे मशीन आदि भी मंगाई जा रही है। 

पहला शो देखने की कोशिश होगी
कारोबारी अर्पित अग्रवाल ने कहा कि मुझे नई मूवी का काफी शौक है। सात माह सिनेमाघर बंद रहने से यह शौक पूरा नहीं हो सका। अब 15 से फिर सिनेमाघर खुल रहे हैं। पहला शो देखने की कोशिश होगी। 

महामारी का भय भी
कारोबारी राहुल सचदेवा ने कहा कि अब अधिकतर मूवी ऑनलाइन रिलीज हो रही हैं। मगर, सिनेमाघर में देखने का मजा अलग है। हालांकि कोरोना को देखते हुए भय भी है। मगर, अच्छी बात है कि सिनेमाघर में सामाजिक दूरी से दर्शकों को बैठाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें